Posts

Showing posts from March, 2026

कक्षा 10वी पाठ 2 के कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न

 प्रश्न 1:लक्ष्मण के कथन से उनके स्वभाव की कौन-कौन सी विशेषताएँ प्रकट होती हैं? उत्तर: लक्ष्मण का स्वभाव बहुत साहसी और तेजतर्रार है। जब परशुराम क्रोधित होते हैं, तब लक्ष्मण उनसे डरते नहीं, बल्कि व्यंग्य में उत्तर देते हैं। इससे उनकी निडरता, बुद्धिमानी और स्वाभिमान का पता चलता है। वे अपने भाई राम के लिए पूरा सम्मान रखते हैं और उनका अपमान सहन नहीं करते। प्रश्न 2: नाथ संभुधनु भंजनिहारा’ – इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए। उत्तर: यह पंक्ति श्रीराम द्वारा परशुराम से विनम्रता पूर्वक कही गई है। राम कहते हैं कि जो शिवजी का धनुष तोड़ सके, वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं हो सकता – वह अवश्य ही कोई ऐसा होगा जो आपका सेवक बनने योग्य है। इससे राम का विनम्र, मर्यादित और बुद्धिमान स्वभाव प्रकट होता है, और वे परशुराम का सम्मान करते हुए संकेत देते हैं कि धनुष उन्होंने ही तोड़ा है। प्रश्न 3: राम के स्वभाव की विशेषताएँ उनके संवाद से स्पष्ट कीजिए। उत्तर: राम बहुत शांत, विनम्र और मर्यादित स्वभाव के व्यक्ति हैं। वे परशुराम के क्रोध का जवाब शांति से देते हैं और सम्मानपूर्वक बात करते हैं। वे टकराव से बचते हैं और पर...